दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत अब 12वें स्थान पर पहुंच चुका है। मंगलवार तक स्वास्थ्य मंत्रालय ने 70,756 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की है जबकि जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार भारत में अब तक संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 71,339 पहुंच चुका है।
इस सूची में अमेरिका (13.47 लाख), रूस (2.32 लाख), स्पेन (2.27 लाख), यूके (2.2 लाख), इटली (2.19 लाख), फ्रांस (1.77 लाख), जर्मनी (1.72 लाख), ब्राजील (1.69 लाख), तुर्की (1.39 लाख), इरान (1.09 लाख) और 84,011 मरीज चीन में मिल चुके हैं।
जिन देशों में सबसे ज्यादा हुई मौतें, भारत 16वां देश
अब तक 18 ऐसे देश हैं जहां कोरोना वायरस के चलते मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार पार हो चुका है। इसमें भारत 16वें स्थान पर है। जबकि पहले स्थान पर 80,684 मौत के साथ अमेरिका है।
आईसीएमआर के अनुसार, एक ही बार में कोरोनो वायरस की 20 हजार जांच तक संभव हैं। अभी इस तकनीक पर काम शुरू किया है। इसमें सीसीएमबी संस्थान भी शामिल है। इसकी पुष्टि करते हुए निदेशक डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि बॉयोकॉन और सिनेजन के साथ मिलकर इस पर काम किया जा रहा है। यह अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हो सकती है।