आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रमन गंगाखेड़कर ने बताया, जब कोई वायरस किसी स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है तो शरीर उससे लड़ने के लिए एंटीबॉडी तैयार करता है। अगर शरीर एंटीबॉडी तैयार कर भी ले तो इसका मतलब यह नहीं कि आगे फिर कभी कोरोना का हमला हुआ तो वह एंटीबॉडी उसे हरा देगी।
‘आईजीएम’ एंटीबॉडी शरीर में ज्यादा दिन नहीं रुकती। इसका मतलब, संक्रमण कुछ वक्त पहले हुआ है। वहीं, ‘आईजीजी’ एंटीबॉडी हो तो पता चलता है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है।
मुंबई : 2043 संक्रमित...जो कई राज्यों से भी ज्यादा
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है। अकेले मुंबई में 2043 संक्रमित हैं, जो कई राज्यों से भी ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में कुल मरीज 3202 हैं, वहीं 194 की मौत हुई है। मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में 26 केस के साथ संक्रमितों की संख्या 86 हो गई। जबकि एक और मरीज की मौत हो गई।
अगर किसी यात्री ने लॉकडाउन के पहले चरण के दौरान (25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच) तीन मई तक के लिए हवाई यात्रा का टिकट बुक कराया था तो विमानन कंपनियों को पूरा पैसा रिफंड करना होगा। कोई कैंसिलेशन चार्ज भी नहीं वसूला जा सकेगा।
आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को आईपीएल-2020 को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया। आईपीएल 29 मार्च से होना था। पहले इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया था। वहीं, लॉकडाउन 2.0 के बाद इसका टलना तय था।