जानकारी के अनुसार चमगादड़ों में मिलने वाला कोरोना वायरस जो इंसानों को संक्रमित करता है वह अल्फा और बीटा कोरोना जेनेरेशन से संबंधित है। जबकि एल्फा जेनेरेशन से एनएल 63 और 229ई नामक दो स्ट्रेन मानवों को संक्रमित करते हैं।
बैट कोरोना वायरस इंसान में अभी नहीं पहुंचा
आईसीएमआर पुणे की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव ने बताया कि इस वक्त पूरी दुनिया में नाेवल कोरोना वायरस चल रहा है। जबकि यह अध्ययन बैट कोरोना वायरस पर है। हमारे अध्ययन में कुछ चमगादड़ों में बैट कोरोना वायरस मिला है। बैट कोरोना वायरस का अभी तक इंसानों में कोई केस नहीं मिला है। इसलिए वर्तमान में चल रहा कोरोना वायरस इससे एकदम अलग है। बैट कोरोना वायरस का अभी इंसानों में कोई केस नहीं मिला है।