फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: ममता बनर्जी कहां से उपलब्ध कराएं जूट की बोरी, लॉकडाउन चल रहा है...

Mon, 13 Apr 2020 02:27 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन कर रहे हैं। सबकी मांग जूट की बोरी है। पश्चिम बंगाल ही जूट की बोरी का निर्यातक राज्य है। यहां से जूट की बोरियां विदेशों में भी निर्यात होती हैं। जूट की बोरी और बोरे का उपयोग अनाज रखने के लिए किया जाता है। रबी की फसल पकने के बाद तैयार गेंहू भी जूट की बोरी में ही रखा जाता है। 

विज्ञापन


क्या करें ममता बनर्जी लॉकडाउन है
ममता बनर्जी की परेशानी भी कम नहीं है। चाहकर भी वह किसी की मदद नहीं कर पा रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का रटा रटाया जवाब है कि लॉकडाउन चल रहा है। इसके कारण जूट उद्योग बंद है। न तो जूट उद्योग कच्चा माल इकट्ठा कर पाया है और न ही कंपनियों के पास बोरी या बोरे की आपूर्ति करने की स्थिति ही है।

पश्चिम बंगाल की ही मांग पूरा हो पाने के आसार कम हैं। बताते हैं ममता बनर्जी ने फिलहाल देश की आपात स्थिति और जरूरत को देखते हुए जूट कंपनियों को बोरी या बोरे तैयार करने के अनुमति देना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ सप्ताह में यह कमी पूरी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें