फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: धारावी में 4 नए रोगी से नागालैंड के पहले मामले तक, जानें राज्यों का हाल

Tue, 14 Apr 2020 02:25 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण देश में लागू लॉकडाउन के दौरान चेन्नई में सवारी के इंतजार में बैठा एक रिक्शाचालक। - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश की आर्थिक राजाधानी मुंबई के धारावी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीएमसी ने सोमवार को चार नए मरीजों के पॉजिटिव होने की पुष्टि की, जिसके बाद यहां मरीजों की संख्या 47 पहुंच गई। एक और मरीज के दम तोड़ने के बाद अब तक यहां पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मदीना नगर में तीन, जबकि गुलमोहर चॉल में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। वहीं सायन अस्पताल में दम तोड़ने वाले नेहरू चॉल के 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


मास्क न पहनने पर एक हजार जुर्माना
बीएमसी ने मास्क पहनने के निर्देश का पालन नहीं करने वालों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आठ अप्रैल को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए सकुर्लर जारी किया गया था। बीएमसी के प्रवक्ता ने बताया कि जुर्माना भरने वालों लोगों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पंजाब : लुधियाना में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त संक्रमित
पंजाब पुलिस के लुधियाना में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि रविवार को पुलिस अधिकारी का सैंपल जांच के लिए आया था। सोमवार को उनमें वायरस की पुष्टि हुई है। एसीपी नॉर्थ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

राजस्थान: भरतपुर में एक मोहल्ले के दस लोग संक्रमित

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जयपुर में कहा कि राज्य में अभी कम्युनिटी संक्रमण नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर भरतपुर में एक ही मोहल्ले के 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। राजधानी जयपुर में संक्रमितों की संख्या 343 पर पहुंच गई। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 815 हो गयी। 

गुजरात: दो पुलिसकर्मी संक्रमित, 26 नए मरीज 
गुजरात में आज कोरोना पॉजिटिव के 26 नए मामले सामने आए हैं। जबकि दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। गुजरात में ही ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

नगालैंड : पहला मरीज मिलने के बाद कई इलाके सील

नगालैंड के एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में पहला मामला मिलने के बाद सरकार ने एहतियातन दीमापुर में मारवाड़ी पट्टी, घोड़ा पट्टी समेत कई इलाकों को सील कर दिया गया है। इस बीच, असम में एक और व्यक्ति के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में कुल मरीज 30 हो गए हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: लॉकडाउन उल्लंघन पर बीएसएफ अधिकारी गिरफ्तार

बीएसएफ के अधिकारी व उनके परिवार के सदस्यों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया। बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर राजकिशोर चौधरी पर अपने परिवार के साथ बिना अनुमति के इंदौर से अहमदाबाद तक की यात्रा करने का आरोप है। एसपी विनीत जैन ने बताया, जब चौधरी की कार को मच्छिला चेक पोस्ट पर रोका गया तो उन्होंने वाहन नहीं रोका। बीएसएफ सब इंस्पेक्टर अहमदाबाद के रहने वाले हैं और कार में उनके साथ पांच लोग सवार थे। 

ठीक हुआ, पर पड़ोसियों ने किया घर बेचने को मजबूर
शिवपुरी में दुबई से लौटे एक पेट्रोलियम इंजीनियर कोरोना से ठीक हो गए हैं लेकिन पड़ोसी उनके साथ-साथ पूरे परिवार से अछूतों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। आलम ये है कि उनके घर सब्जी और दूध वालों को भी जाने से मना किया जा रहा है। यही नहीं रात को पड़ोसी घर का दरवाजा पीटकर परेशान करने लगे हैं। इससे तंग आकर दीपक  ने घर के आगे बैनर टांग दिया है कि ये घर बिकाऊ है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें