फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने जवानों की छुट्टियां 21 अप्रैल तक बढ़ाई, कहा- जहां हो वहीं रहो

Tue, 07 Apr 2020 09:53 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने देश में चल रहे कोरोना वायरस संकट के बीच अपने कर्मियों की 21 अप्रैल तक छुट्टियां बढ़ा दी है और कहा है कि आप जहां हो वहीं रहो। बीएसएफ ने मंगलवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक उपाय के रूप में 21 अप्रैल तक अपने सैनिकों के सभी प्रकार के आवागमन को स्थगित कर दिया हैं।

विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि बीएसएफ के सभी फॉर्मूलेशन को निर्देश जारी किए गए हैं कि जो लोग पहले से छुट्टी पर हैं उन कर्मियों की छुट्टी 21 अप्रैल तक बढ़ा दी जाए और साथ ही उन लोगों के लिए भी जिन्हें अप्रैल 2020 में ज्वाइन करना है।

प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी संचार अंतराल से बचने के लिए ऐसे कर्मियों को टेलीफोन द्वारा सूचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी प्रशिक्षण केंद्रों को भी इसी तरह के निर्देश जारी किए गए हैं जहां प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले से ही चल रहे थे और आने वाले दिनों में समाप्त होने वाले थे। साथ ही कहा गया है कि 21 अप्रैल से पहले कोई आवागमन नहीं होगा। आप जहां हो वहीं रहो।
विज्ञापन


पीटीआई ने सोमवार को रिपोर्ट दी थी कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) ने अपने सैनिकों और कर्मचारियों के सभी गैर-जरूरी आवागमन को निलंबित कर दिया है। साथ ही छुट्टी पर चल रहे जवानों ने अपने अवकाश की अवधि 10 दिनों यानी 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इससे पहले मार्च मध्य में सीएपीएफ ने अपने जवानों और अफसरों को पांच अप्रैल तक 'जहां हैं वहीं बने रहें' का आदेश जारी किया था।

देश के आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कर्तव्यों का पालन करने के अलावा, लगभग 2.5 लाख कर्मियों की ताकत वाले बीएसएफ को मुख्य रूप से भारतीय सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात किया जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें