फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस से वैश्विक अर्थव्यवस्था भी खतरे में, आईएमएफ ने जताई चिंता

Sun, 23 Feb 2020 10:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोनावायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोनावायरस की वजह दर्जनों देशों में न सिर्फ जान पर बन आई है बल्कि यह वायरस वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी इसे लेकर चिंता जताई है। 

विज्ञापन


आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टालीना जॉर्जीवा ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की गति पर जोखिम पैदा हो सकता है। उन्होंने सऊदी अरब में जी20 देशों के वित्तमंत्रियों तथा केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की यहां चल रही बैठक के दूसरे दिन कहा, 'वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर में अनुमानित सुधार अब और नाजुक।' 

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के लिए एक वैश्विक आपातकाल है। इस वजह से चीन में आर्थिक गतिविधियां बाधित हुई हैं। इसी के कारण वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर में सुधार की राह में जोखिम उत्पन्न हो सकता है।

जापानी जहाज पर फंसे चार भारतीयों को कोरोनावायरस, चीनी राष्ट्रपति ने बताया-सबसे बड़ी स्वास्थ्य आपदा

जापान तट के पास खड़े क्रूज पोत पर चालक दल के चार भारतीय सदस्यों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि सभी परिणाम आने के बाद जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है उन्हें घर लाने में मदद की जाएगी। इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कोरोनावायरस को देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आपदा बताया है। 

विज्ञापन


मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा कि अनेक लोगों के जहाज से उतरने के बावजूद पोत पर 1,000 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य अब भी मौजूद हैं। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'दुर्भाग्य से, स्थानीय समयानुसार 12 बजे प्राप्त हुए परिणामों में चालक दल के चार भारतीय सदस्य जांच में पॉजीटिव पाए गए हैं।'

भारत को अब भी इंतजार कर रहा चीन

भारत की तरह ही जापान, यूक्रेन और फ्रांस के विमान वुहान से अपने नागरिकों को निकालना चाहते हैं। चीन ने उनको आने की अनुमति दे दी, जबकि भारत को अब भी इंतजार करा रहा है। भारत ने आरोप लगाया है कि कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर और वुहान में रह रहे भारतीयों को वापस लाने के लिए सैन्य विमान सी-17 भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी देने में चीन जानबूझकर देरी कर रहा है।

भारत ने 20 फरवरी को विमान वुहान भेजने का फैसला किया था, लेकिन क्लीयरेंस नहीं मिलने से विमान उड़ान नहीं भर सका। भारत के इन आरोपों पर दिल्ली में चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने कहा, भारतीय विमान को वुहान जाने की मंजूरी देने में जानबूझकर देरी नहीं हो रही।

हुबेई प्रांत में महामारी गंभीर है। वहां के हालात बहुत खराब हैं। दोनों देशों के विभाग लगातार बातचीत कर रहे हैं। जानबूझकर मंजूरी न देने की बात सही नहीं है। वुहान कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित चीनी शहर है, जहां अब भी 100 से ज्यादा भारतीय फंसे हैं।

डीजीसीए ने बढ़ाया जांच का दायरा

कोरोनावायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए भारत के नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि हमने जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब बड़े पैमाने पर विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच की जाएगी। हवाई यात्रा के जरिए जो लोग भी नेपाल, इंडोनिशिया, वियतनाम और मलयेशिया से आएंगे उनकी भी जांच की जाएगी। अभी तक  चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और सिंगापुर की उड़ानों की जांच की जा रही थी।
 

आमिर खान की प्रशंसकों से अपील

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने चीनी प्रशंसकों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा, चीन में मेरे दोस्तों को नमस्कार। जब से मैंने कोरोना वायरस के बारे में सुना है, तब से मैं बेहद चिंतित हूं। आप सावधानी बरतें और सरकारी निर्देशों का पालन करें।

चीन में मृतकों की संख्या 2345 पहुंची

चीन में कोरोना वायरस के चलते और 109 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 2345 पहुंच गई है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 76,288 हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों की एक टीम शनिवार को वुहान पहुंच सकती है। वहीं, दक्षिण कोरिया में कोरोना से संक्रमित 142 नए मामले सामने आए।

चीन के बाद यहां सबसे अधिक 346 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, ईरान में एक और व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की पांच हो गई। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 28 हो चुकी है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।

इटली में कोरोना से मौत का दूसरा मामला दर्ज किया गया। 15 हजार से ज्यादा लोग पहले ही इससे संक्रमित हैं। वहीं, जापानी क्रूज जहाज से अमेरिका लौटे 18 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह संख्या बढ़कर 35 हो गई है।
विज्ञापन

 ईरान में कोरोना वायरस के कारण छह लोगों की मौत

ईरान में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि होने के साथ ही देश में इस घातक विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

मरकाजी प्रांत के गवर्नर ने आधिकारिक आईआरएनए संवाद समिति को शनिवार को बताया कि अराक में हाल में एक मरीज की मौत हुई थी जिसके नमूनों की जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित था।

उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह हृदय संबंधी बीमारी से भी पीड़ित था। ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी तक 28 मामलों की पुष्टि हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें