फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना राहत कोष में सहयोग करने वाले अक्षय कुमार टॉप सेलिब्रिटी, दूसरे नंबर पर है इनका नाम

Sat, 18 Apr 2020 09:29 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश की जानी-मानी हस्तियों ने राहत कोष में सहयोग दिया है। सभी ने इस बीमारी से लड़ने में मदद के लिए कदम बढ़ाए हैं। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना कोरोना राहत कोष में सहयोग करने वाले सूचकांक ‘हार्टफुलनेस इंडेक्स’ में शीर्ष पर हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 25 करोड़ रुपये पीएम केयर्स फंड में सहयोग के लिए दिए हैं।

विज्ञापन


दूसरे स्थान पर 11 करोड़ रुपये दान करने वाले म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन तीसरे स्थान पर हैं, उन्होंने एक करोड़ रुपए सहयोग के रूप में राहत कोष में दिए हैं। कार्तिक की लोकप्रियता सबसे अधिक रही है, क्योंकि वह कोरोना महामारी के प्रति शुरू से ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस सूची में सबसे नीचे हैं। उन्होंने राहत कोष के लिए किसी प्रकार की घोषणाएं नहीं की। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूम ब्रांड्स ने ‘हार्टफुलनेस इंडेक्स’ जारी किया है। एक पैनल द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में सहयोग राशि के हिसाब से अंक दिए गए हैं।
विज्ञापन


सब्यसाची और विक्की कौशल क्रमशः चौथे और पांचवे नंबर पर हैं। दोनों ने एक-एक करोड़ रुपये की राशि राहत कोष में सहयोग के रूप में दी है।

टॉप-पांच में शामिल हैं ये सेलिब्रिटीज

नाम सहयोग राशि रेटिंग
अक्षय कुमार 25 करोड़ 10
भूषण कुमार 11 करोड़ 9
कार्तिक आर्यन  एक करोड़ 8
सब्यसाची एक करोड़ 8
विक्की कौशल  एक करोड़ 8

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें