लॉकडाउन के बीच विमानन क्षेत्र में राजस्व में भारी कमी के कारण एयर डेक्कन ने रविवार को कामकाज बंद करने का एलान किया। कंपनी ने सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बिना वेतन के छुट्टी पर भेज दिया। सीईओ अरुण ने कहा, हालिया वैश्विक व घरेलू चुनौतियों व 14 अप्रैल तक सभी उड़ानों को रद्द करने के निर्देश के मद्देनजर हमारे पास अगली सूचना तक कामकाज बंद करने के अलावा विकल्प नहीं बचा है।