फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8172 नए मामले सामने आए, तमिलनाडु में 43 मरीजों की मौत

Sat, 17 Jul 2021 11:54 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मुंबई

सार

  • महाराष्ट्र में अब तक ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 59,74,594 हुई
  • राज्य में मरीजों की संख्या 1,00,429 हो रहा है इलाज
  • तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना के 2,205 नए मामले सामने आए
  • तमिलनाडु में अबतक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 25,33,323 हुई
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 8,172 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,05,190 हो गई जबकि इस महामारी से 124 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,26,851 पर पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बयान के अनुसार, महाराष्ट्र में 8,950 और लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 59,74,594 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने की दर 96.28 प्रतिशत है। इसके अनुसार मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है जबकि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,00,429 हो गई है।

इसके अनुसार मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 469 नए मामले सामने आने के बाद महानगर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,30,703 हो गई जबकि शहर में इस महामारी से 12 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 15,690 पर पहुंच गई।
विज्ञापन


वहीं, तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,205 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,33,323 हो गई जबकि 43 मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 33,695 पर पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,802 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 24,71,038 हो गई। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28,590 हो गई है। राज्य में अब तक 1.76 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

इस बीच, तमिलनाडु के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यम ने संवाददाताओं से कहा कि तमिलनाडु सरकार ने केंद्र को मदुरै के अतिरिक्त कोयंबटूर में भी एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 179 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,755 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 4,363 पर पहुंच गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,017 हो गई है जबकि प्रदेश में अब तक 3,13,375 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 7,69,504 हो गई जबकि सात मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 9,593 पहुंच गई।

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 823 हो गई है। अब तक 7,59,088 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और ठीक होने की दर 98.65 प्रतिशत हो गई है।

इसी प्रकार गुजरात में आज संक्रमण के 37 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या प्रदेश में बढ़ कर 8,24,460 हो गई है, राज्य सरकार ने एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में महामारी से एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 10,075 हो गई है । इसके मुताबिक 110 लोगों के ठीक होने के साथ संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 8,13,853 हो गयी है जबकि प्रदेश में 532 मरीज उपचाराधीन हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें