फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 1328 पुलिसकर्मी संक्रमित, बिहार में कोरोना की चपेट में आए 48 जवान

Wed, 20 May 2020 10:24 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पुलिस- सेना अधिकारी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के देश में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के 55 नए मामलों सहित 1328 पुलिसकर्मी इससे संक्रमित हो गए हैं। वहीं बिहार में इस संक्रमण ने 48 जवानों को अपनी चपेट में ले लिया है। देश की बात करें तो संक्रमितों की संख्या एक लाख के ऊपर पहुंच गई है।

विज्ञापन

देश में लॉकडाउन लागू है इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी वायरस की चपेट में आ रहे हैं। राज्य में 24 घंटों में 55 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे राज्य में कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 1328 हो गई है।


वहीं 12 पुलिसकर्मियों की वायरस के कारण जान जा चुकी है जबकि 290 ठीक हो गए हैं। इसके अलावा बिहार मिलिट्री पुलिस के 48 जवान वायरस से संक्रमित हुए हैं। इसके मुख्यालय में मार्च से तब वायरस फैलना शुरू हुआ था जब 14वीं बटालियन से सेवानिवृत्त हुए हवलदार इससे संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 5611 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 140 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,06,750 हो गई है। इनमें से 61,149 सक्रिय हैं, 42,298 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3,303 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें