फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के समाधान पर काम करने वाले नवोन्मेषकों को मिलेगा 100 करोड़ रुपये का ‘अनुदान’

Wed, 01 Apr 2020 08:18 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय स्टार्टअप्स के संस्थापकों, निवेश सलाहकार कंपनियों के सदस्यों और स्वतंत्र सलाहकारों ने 100 करोड़ रुपये का अनुदान शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है। यह अनुदान कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए समाधान तैयार करने का प्रयास कर रहे नवोन्मेषकों के लिए होगा। इस महामारी से दुनियाभर में हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


एक बयान में कहा गया है कि मिशन एक्ट (एक्शन कोविड-19 टीम) ऐसे स्टार्टअप्स संस्थापकों और उनके कर्मचारियों को संसाधन और निर्देशन उपलब्ध कराएगा, जो इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में व्यापक प्रभाव दिखाएंगे।

इस समूह को भागीदार एनजीओ और उद्योग के लोगों का भी समर्थन होगा। यह समूह सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग में ऐसे समाधान लाएगा जो उत्साहवर्द्धक नतीजें दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें