एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना वायरस जैसे जानलेवा महामारी से डरा हुआ है वहीं कोलकाता के एक मिठाई दुकानदार ने कोरोना वायरस की तरह दिखने वाला मिठाई बनाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। जहां बहुत सारे ग्राहक इसके आकार की प्रशंसा कर रहे हैं वहीं कुछ ग्राहक इसके स्वाद को चखने के लिए खरीदारी भी कर रहे हैं।
दुकान के मालिक से जब इस मिठाई के बारे में पूछा गया तो उनहोंने कहा कि कोरोनोवायरस के कारण हजारों लोग मर रहे हैं लेकिन हमने इस मिठाई को बनाकर लोगों में इसके भय को कम करने का काम किया है। यह मिठाई लोगों को यह संदेश दे रही है कि हम कोरोना से लड़ेंगे और इसे हजम भी करेंगे।
बताते चलें कि 'पश्चिम बंगाल मिष्ठान व्यवसायी समिति' सहित कई संगठनों ने दूध की बर्बादी होने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गुहार लगाई थी कि, उन्हें कुछ देर के लिए मिठाई दुकानों को खोलने की छूट मिलें।इसके बाद सरकार ने राहत देते हुए कुछ शर्तों के साथ रोजोना 4 घंटे के लिए मिठाई दुकान खोलने की अनुमति दे दी। मिठाई की दुकानें रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही खुली रहेंगी।