फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: लगातार तीसरे दिन संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख से कम,  4525 लोगों ने गंवाई अपनी जान

Wed, 19 May 2021 04:15 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में भले ही कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हों, लेकिन मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। 
विज्ञापन
corona virus - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले तीन दिनों से संक्रमित मामले भले ही तीन लाख से कम आ रहे हों लेकिन मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। बीते 24 घंटे में देश में 4525 मरीजों ने जान गंवाई, इस दौरान संक्रमित मामलों की संख्या भले ही तीन लाख से कम हो लेकिन दैनिक मौतों के आंकड़ों ने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28438 नए मामले सामने आए जो सोमवार के नए मामलों की अपेक्षा 1,822 कम है जबकि प्रदेश में संक्रमण के कारण 679 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 54,33,506 हो गई है और 83,777 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सोमवार को संक्रमण के 26616 नए मामले सामने आए थे जबकि 516 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अनुसार 679 मौत में से 422 की मौत पिछले 48 घंटों में जबकि 257 लोगों की मौत पिछले हफ्ते हुई। 

तमिलनाडु
तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 33,059 नए मामले सामने आए जबकि 364 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में मंगलवार को बताया गया है कि राज्य में कुल मामले 16,64,350 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 18,369 पहुंच गई है।
विज्ञापन


बुलेटिन के मुताबिक, 21,362 मरीज मंगलवार को संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद अबतक 14,03,052 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,42,929 है। चेन्नई में 6016 नए मामले आए हैं जिसके बाद राजधानी में संक्रमितों की संख्या 4,50,267 हो गयी, वहीं महानगर में 5939 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के 19,428 नए मामले सामने आए तथा इस दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 145 और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक, 19,428 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,71,861 हो गई। इसमें कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के 145 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,576 हो गई है।
विज्ञापन


कर्नाटक
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,309 नए मामले सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 58,395 लोग स्वस्थ भी हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें