फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona virus: एयर इंडिया ने सऊदी अरब जाने और आने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक

Tue, 22 Dec 2020 01:06 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Air India
विज्ञापन
एयर इंडिया ने सऊदी अरब जाने और आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। सऊदी अरब द्वारा ब्रिटेन सहित कुछ देशों में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने के बाद सभी विदेशी उड़ानों पर प्रतिबंध का एलान किया था। इसी के तुरंत बाद एयर इंडिया ने भी सऊदी अरब के लिए उड़ानों पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन


स्टेट न्यूज एजेंसी एसपीए के मुताबिक सऊदी अरब ने एक हफ्ते के लिए जमीनी और समुद्री सीमाओं को भी बंद कर दिया है। इसके हवाले से कहा गया है कि एक हफ्ते की पाबंदी को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस वायरस के बारे में और अधिक स्पष्टीकरण सामने आने के बाद इस पर फैसला होगा। 



जेद्दाह और रियाद से हैदराबाद और अन्य भारतीय शहरों की उड़ाने रद्द हो चुकी हैं। भारत आने वाले सभी विमान पूरी तरह बुक हो चुके थे क्योंकि अधिकतर एनआरआई नए साल पर वापस देश आ रहे थे क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से पहले ही इनकी छुट्टी खराब हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें