08:19 AM, 03-Apr-2021
महाराष्ट्र : शुक्रवार को कोरोना के 47,827 नए मरीज मिले
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47,827 मामले दर्ज किए गए जो महामारी शुरू होने के बाद राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के नए मामलों के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29,04,076 हो गई है। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 202 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 55,379 हो गई है। इस बीच 24,126 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 24,57,494 हो गई। इधर 3,89,832 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं मुंबई शहर में कोविड-19 के 8,844 नए मामले सामने आए, जो महानगर में अब तक किसी एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।