बीते कई दिनों से महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप तेज होता जा रहा है। रोजाना कोरोना वायरस के मामले तेजी से राज्य में बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 2956 नए मामले सामने आए। अकेले मुंबई में कोरोना संक्रमण के 1724 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही मुंबई महानगर में संक्रमण दर 15.58 फीसदी पर पहुंच गया है।