फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स समेत 548 कोरोना योद्धा हुए संक्रमित

Wed, 06 May 2020 04:04 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से देश भर में अब तक लगभग 548 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स संक्रमित हो चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि इस आंकड़े में फील्ड वर्कर, वार्ड बॉय, सैनिटेशन वर्कर, सिक्योरिटी गार्ड, लैब अटेंडेंट, चपरासी, लॉन्ड्री और किचन स्टाफ शामिल नहीं है।

एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, इन डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक कर्मचारियों को कोरोना वायरस का संक्रमण कैसे और कहां से हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

इस आंकड़े में सभी राज्य और केंद्र शासित राज्यों में केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से चलाए जा रहे अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स शामिल हैं।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 69 डॉक्टर अब तक इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा, 274 नर्स और पैरामेडिक्स अब तक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

सूत्रों ने कहा कि पिछले दो महीनों में केंद्र संचालित सफदरजंग अस्पताल में सात निवासी डॉक्टरों और एक प्रोफेसर सहित 13 स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


एम्स में एक निवासी डॉक्टर और पांच नर्सों सहित लगभग 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा, प्रीमियर अस्पताल में कुछ सुरक्षा गार्ड भी संक्रमित हो गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, कई केंद्रीय और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले कई स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी इस बीमारी से संक्रमित हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें