फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : पिछले 24 घंटे में सामने आए 43,082 नए मामले, 93.09 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा

Fri, 27 Nov 2020 11:24 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में यहां कोविड-19 के 43,082 नए मामले सामने आए हैं। इतने मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 93.09 लाख हो गए। इनमें से 87,18,517 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.64 प्रतिशत हो गई।

विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 93,09,787 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 492 और लोगों की मौत हो गई है। अब देश में कोरोना से मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 1,35,715 हो गई।



देश में अभी 4,55,555 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों की 4.89 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 नवम्बर तक 13,70,62,749 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11,31,204 नमूनों का परीक्षण बृहस्पतिवार को ही किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें