देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं, लेकिन इससे हो रही मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पहली बार मौत का आंकड़ा सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा है। लगातार तीसरे दिन संक्रमण का आंकड़ा गिरा है। मार्च के बाद पहली बार ऐसा हुआ है।
इस दौरान विभिन्न अस्पतालों से 71,966 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 45,41,391 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,58,996 है। सोमवार को 31 मार्च के बाद पहली बार कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 40 हजार से कम रही थी। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 87.67 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.49 बनी हुई है।
कर्नाटक में कोविड-19 के 39,510 नए मामले आए
कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 39,510 नए मामले सामने आने के साथ महामारी का प्रकोप उभरने के बाद से अब तक आए कुल मामले 20 लाख से अधिक हो गए हैं, जबकि बीमारी के कारण 480 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 19,852 हो गई।
राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20,13,193 हो गए, जबकि अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,87,452 है। मंगलवार को 22,584 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक 14,05,869 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। बंगलूरू शहरी जिले में संक्रमण के 15,879 मामले आए और 259 मौतें हुईं, जो राज्य में सबसे अधिक है।