फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दिल्ली-यूपी समेत 10 राज्यों में 74 फीसदी नए मामले

Wed, 12 May 2021 04:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

सात मई को देश में सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 8 मई को सबसे ज्यादा 4,187 मौतें हुई थीं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 74 फीसदी नए केस दस राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, यूपी, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल सात मई को देश में सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 8 मई को सबसे ज्यादा 4,187 मौतें हुई थीं। इसके बाद से संक्रमितों की संख्या और मौत का आंकड़ा कम हो रहा है। संक्रमण के नए मामलों में दिल्ली 10 राज्यों में आखिरी पायदान पर है।

महाराष्ट्र में 31 मार्च के बाद बीते सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे कम 37,236 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 51,38,973 हो गई। अब तक यहां 76,398 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


वहीं कर्नाटक में  39,305 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल 19,73,683 मामले सामने आ चुके हैं। यहां कोरोना से पिछले एक साल में 19,372 लोगों की मौत हुई है।

देश के 10 जिलों में 24 फीसदी सक्रिय मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 16.16 फीसदी यानि 3715221 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। हालांकि सबसे ज्यादा 10 जिले प्रभावित हैं जहां 24 फीसदी सक्रिय मरीज हैं। बैंग्लोर शहरी में 9.49, पुणे में 2.63, दिल्ली में 2.29, एर्नाकुलम 1.79, नागपुर 1.52, अहमदाबाद 1.47, त्रिसूर 1.38, जयपुर 1.32, कोझिकोड 1.28 और मुंबई में 1.27 फीसदी मामले उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें