फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज से आए 30 लोगों का बिहार में पता चला, 18 मार्च के बाद आए सभी लोगों का अब होगा कोरोना टेस्ट

Wed, 01 Apr 2020 05:08 PM IST
श्रीधर मिश्रा नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tablighi jamaat nizamuddin markaz - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के पिछले कुछ घंटों में तेजी से मामले सामने आए हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर नजरें रखी जा रही हैं। हालांकि, इस बीच दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज की घटना ने प्रशासन और राज्य सरकारों के होश उड़ा दिए हैं। बिहार में भी रविवार को 99 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 24 लोग कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार ने कहा है कि हमें 81 लोगों की एक सूची मिली है, जो मरकज सभा (निजामुद्दीन, दिल्ली) में शामिल थे। यहां से भाग कर पटना आए 17 और बक्सर आए 13 लोगों का पता लगाया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही दूसरे लोगों का भी पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले संजय कुमार ने बताया कि बिहार में बुधवार की सुबह तक Covid-19 के 23 मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार की तरफ से फैसला लिया गया है कि उन सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा, जो 18 मार्च के बाद बाहर से आए हैं। बिहार सरकार की तरफ से यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि जिन लोगों में पहले कोई भी लक्षण नहीं थे, अब टेस्ट में वो भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

 बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से अब तक भारत में 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, देशभर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1637 मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें