फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine: अब पंजाब, हरियाणा और बिहार लापरवाह, सबसे ज्यादा खुराक की बर्बादी

Sat, 08 May 2021 07:19 AM IST
Amit Mandal परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली

सार

  • हरियाणा 6.54 फीसदी वैक्सीन की खुराक हुईं बर्बाद
  • हर दिन बढ़ रहा वैक्सीन बर्बादी का भार, बिहार और पंजाब भी पीछे नहीं
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार वैक्सीन की बर्बादी को लेकर बार-बार राज्यों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रही है लेकिन इसके बाद भी कुछ राज्यों में  इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। वैक्सीन सुरक्षा पर अब हरियाणा लापरवाह दिखाई दे रहा है जहां लगातार वैक्सीन की खुराकें  बर्बाद हो रही हैं। हालात यह हैं कि पिछले दो दिन में ही एक फीसदी खुराक बेकार हो गईं। हरियाणा की तरह पंजाब और बिहार में भी हालात ऐसे ही हैं लेकिन तमिलनाडु ने इसमें काफी सुधार किया है। राजस्थान में भी यही हालात देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश के 10 राज्यों में सबसे ज्यादा वैक्सीन की खुराक बर्बाद हो रही हैं। इनमें लक्षद्वीप, हरियाणा, असम, राजस्थान, बिहार, पंजाब, दादर नागर हवेली, मेघालय, मणिपुर और तमिलनाडु शामिल हैं। वैक्सीन बर्बादी के मामले में हरियाणा पांचवें स्थान पर था लेकिन शुक्रवार को यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। लक्षद्वीप के बाद हरियाणा में सबसे ज्यादा 6.54 फीसदी खुराक बेकार हुई हैं। जबकि पांच मई तक हरियाणा का यह आंकड़ा 5.72 फीसदी था।

अधिकारियों की मानें तो वैक्सीन की खुराकें बर्बाद होने से रोकी जा सकती हैं। कई राज्यों ने इसे साबित करके दिखाया भी है लेकिन कुछ राज्यों में प्रबंधन की कमी से नुकसान देखने को मिल रहा है। इसीलिए ऐसे राज्यों की रैटिंग भी खराब है और नई वैक्सीन आपूर्ति के लिए इन्हें प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। जब तक इन राज्यों में सुधार नहीं होगा तब तक नई वैक्सीन खेप सीमित मात्रा में ही मिलेगी।
विज्ञापन


हाल ही में मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन खुराकों की बर्बादी रोकने पर अधिक जोर दिया था। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री भी थे। केरल में एक भी खुराक खराब न होने पर पीएम मोदी ने बधाई भी दी थी लेकिन अभी भी कुछ राज्य ऐसे हैं जहां स्थिति में सुधार नहीं है। 

तमिलनाडु में तेजी से हुआ सुधार
पांच से सात मई के बीच स्थिति देखें तो तमिलनाडु एक मात्र ऐसा राज्य है जिसने तेजी से सुधार किया और पांच से सात मई के बीच ही वैक्सीन बर्बादी का आंकड़ा 8.83 से घटकर 3.98 फीसदी तक पहुंच गया। जबकि हरियाणा की तरह बिहार भी लापरवाह हुआ है। पांच मई तक बिहार में 4.95 फीसदी खुराकें बेकार हो चुकी थीं लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 5.13 फीसदी तक पहुंच गया है। पंजाब की बात करें तो यहां भी अब तक 4.98 फीसदी वैक्सीन किसी काम की नहीं रहीं लेकिन यह आंकड़ा पिछले एक सप्ताह से देखने को मिल रहा है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यहां लाखों वैक्सीन खुराकें हुईं बर्बाद
मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार तक लक्षद्वीप में अब तक 21.93 फीसदी खुराक बर्बाद हुईं हैं। हरियाणा 6.54, असम 6.04, राजस्थान 5.36, बिहार 5.13, पंजाब 4.98, दादर नागर हवेली 4.97, मेघालय 4.83, मणिपुर 4.18 और तमिलनाडु में 3.98 फीसदी खुराकें बेकार हो गईं। हरियाणा को अब तक 48.02 लाख खुराकें दी गईं जिनमें 41.91 लाख वैक्सीन लोगों को लगाई गई हैं। साथ ही इसमें बर्बाद होने वाली खुराकें भी शामिल हैं। अभी राज्य के पास 6.10 लाख खुराकें बची हुई हैं।

इन्हें नहीं मिलेंगीं नई खुराकें
हरियाणा को अगले तीन दिन तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई जाएंगीं। इसी तरह बिहार को 84 लाख, राजस्थान को 1.42 करोड़ और पंजाब को 40.61 लाख खुराकें दी गईं। इन तीनों ही राज्यों को और वैक्सीन अभी नहीं दी जा रही हैं। जबकि बिहार के पास 4.55, पंजाब के पास 1.64 और राजस्थान में 11654 वैक्सीन खुराक ही भंडारण में बची हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें