फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona vaccination: कोरोना टीकाकरण में आई तेजी, दो दिन में 50 लाख को लगा टीका

Thu, 18 Mar 2021 06:33 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीकाकरण- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के साथ-साथ टीकाकरण में भी तेजी आने लगी है। बीते दो दिन में देश में 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लेकर अपना बचाव किया है। इसी के साथ ही कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 3.50 करोड़ से भी आगे निकल चुका है। पिछले एक दिन में 21 लाख से भी अधिक लोगों ने वैक्सीन ली है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को देश में 45 से 59 वर्ष के पहले से बीमार 13,20,076 ने पहली डोज ली है। वहीं 60 या उससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों ने सर्वाधिक वैक्सीन प्राप्त की। 17,82,553 बुजुर्गों को पहली खुराक दी गई।

हालांकि इस दौरान 3.34 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंटलाइन वर्करों को भी वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। टीकाकरण के 60वें दिन 16 मार्च को देश में 21,17,104 लोगों को वैक्सीन दिया है। अब तक 96 में से 75 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन दी जा चुकी है। वहीं दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्करों में से 76 लाख को वैक्सीन मिल चुकी है।
विज्ञापन


सुखबीर बादल मेदांता में भर्ती
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को कोरोना संक्रमित होने के बाद बुधवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

उनकी मंगलवार को ही कोरोना जांच रिपोर्ट आई थी, जिसमें संक्रमित पाया गया था। वह अस्पताल के विशेष वार्ड में आइसोलेट किए गए हैं, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें