फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: 15-18 आयु वर्ग के 70 फीसदी किशोरों को लगी कोविड टीके की पहली खुराक, जानें देश में कोरोना के हालात

Sun, 13 Feb 2022 08:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 804 नए ममाले सामने आए हैं। 1197 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 12 लोगों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि 15-18 आयु वर्ग के किशोरों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई। उन्होंने कहा, युवा भारत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को और भी मजबूत बना रहे हैं। हमारे 15-18 आयु वर्ग के 70 प्रतिशत से अधिक बच्चे कोविड टीके की पहली खुराक प्राप्त कर चुके हैं। मैं अन्य सभी पात्र युवाओं से अपील करता हूं कि वे जल्द से जल्द कोविड रोधी टीका लगवाएं। देशभर में तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ था। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का आरटी-पीसीआर जरूरी
राजस्थान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए। आदेश के अनुसार राज्य में आ रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य होगा। राजस्थान सरकार ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सरकार के मुताबिक, राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में कक्षा 5 तक की कक्षाओं के लिए 16 फरवरी से सभी निजी और सरकारी स्कूल फिर से खुलेंगे।

प्रमुख राज्यों और शहरों में कोरोना के हाल

  • दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 804 नए ममाले सामने आए हैं। 1197 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 12 लोगों की मृत्यु हुई है। सक्रिय मामले 3,926 हैं बीते दिन पॉजिटिविटी रेट 1.50 फीसदी रही।
  • असम सरकार 15 फरवरी से हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अस्पतालों में सभी कोरोना की अनिवार्य जांच सुविधाओं को वापस लेगी। साथ ही रात के कर्फ्यू, सामाजिक-धार्मिक समारोहों सहित अन्य प्रतिबंधों सहित सभी पाबंदियों को वापस लिया जाएगा।
  • जम्मू-कश्मीर सरकार ने नए कोविड दिशानिर्देश जारी किए। इसके तहत विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, आईटीआई की 14 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा 9-12 (समर जोन) ऑफलाइन होंगी। एक से 8वीं (समर जोन) की कक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। विंटर जोन में कक्षाएं 28 फरवरी के बाद शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें