फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सुरक्षा बलों में खतरनाक स्तर पर पहुंचा कोरोना, गृहमंत्री अमित शाह को करना पड़ा हस्तक्षेप 

Fri, 08 May 2020 10:44 PM IST
मुकेश कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

केंद्रीय सुरक्षा बलों में कोरोना वायरस खतरनाक स्थिति पैदा कर रहा है। दो सप्ताह में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केसों की संख्या पांच सौ का आंकड़ा पार कर गई है। सूत्रों के अनुसार, इन बलों के कर्मियों में इस बात को लेकर खासा रोष व्याप्त है कि समय रहते कोरोना की जांच नहीं की गई।

विज्ञापन


इस महामारी से बचाव के लिए बल कर्मियों को जो संसाधन मुहैया कराए जाने थे, वे भी नाकाफी थे।इन सबके चलते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने शुक्रवार को सभी बलों के महानिदेशकों की बैठक बुलाई। शाह ने कहा कि मोदी सरकार केवल कोविड-19 के प्रसार से ही चिंतित नहीं है, बल्कि सभी सीएपीएफ जवानों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

 गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) कोविड-19 महामारी की कठिन परिस्थिति में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।उन्होंने प्रत्येक सीएपीएफ द्वारा इस रोग को रोकने के लिए किए गए अभिनव उपायों पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कोरोना संक्रमण बाबत विभिन्न सावधानियां बरतने की हिदायत दी। अगर जरूरत है तो इसके लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाए। मेस में खाने पीने की व्यवस्थाएं बदलना और बैरक में रहने की सुविधा को बेहतर बनाना, जैसे कई सुझाव दिए।शाह ने आयुष मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार जवानों की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देना और सुरक्षा कर्मियों की उम्र व उनके स्वास्थ्य के इतिहास को ध्यान में रखते हुए उचित कार्मिक प्रबंधन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वे हताहतों के मामले में बकाया राशि, जैसे अनुग्रह राशि और बीमा आदि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। प्रभावित कर्मियों और उनके परिवारों के संपर्क में रहें। इसके अलावा गृहमंत्री ने कोविड-19 से प्रभावित कर्मियों के लिए एक समर्पित अस्पताल, प्रभावी ट्रेसिंग और परीक्षण सुविधाओं को बढ़ाने का आदेश दिया है। उनके स्वास्थ्य की जांच और उपचार की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी सीएपीएफ के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं का सांझा होना आवश्यक है। 

बता दें कि दिल्ली में तैनात सीएपीएफ कर्मियों में कोरोना के पॉजिटिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं।कोरोना संक्रमण ने केंद्रीय अर्धसैनिकों बलों के चार सौ से अधिक जवानों और अधिकारियों को अपनी चपेट में ले लिया है। बीएसएफ के दो जवानों ने गुरुवार को कोविद-19 के चलते दम तोड़ दिया। 

इस बल में 190 से अधिक जवान कोरोना से पीड़ित हैं। सीआरपीएफ में पहले ही एक एसआई की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस बल में कोरोना के पॉजिटिव मामलों 162 से अधिक है। आईटीबीपी में 82, सीआईएसएफ में 32 और एसएसबी में भी 17 केस सामने आए हैं।देश के अन्य हिस्सों में त्रिपुरा से 50 और सीआईएसएफ के 19 मामलों को छोड़ दें, तो बाकी केस दिल्ली से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें