फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी: दक्षिण में रेल परिचालन पर पड़ा कोरोना का असर, 6 से 16 मई तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

Sat, 08 May 2021 11:43 AM IST
प्रियंका तिवारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

दक्षिणी रेलवे ने छह से 16 मई तक केरल जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पहले इन ट्रेनों के परिचालन को 15 मई तक ही रद्द करने की घोषणा की गई थी, लेकिन यह तारीख एक दिन आगे बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप हर तरफ अपने चरम पर है। साथ ही देश के दक्षिणी भाग में इस घातक वायरस का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए केरल सरकार ने राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया, जिसके बाद से दक्षिण रेलवे की कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने दक्षिण में कोहराम मचा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वहां जाने वाली कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


कई अन्य ट्रेनें भी 30 जून तक कैंसल
बता दें, दक्षिणी रेलवे ने छह से 16 मई तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पहले इन ट्रेनों के परिचालन को 15 मई तक ही रद्द करने की घोषणा की गई थी, लेकिन यह तारीख एक दिन आगे बढ़ा दी गई। इतना ही नहीं, दक्षिण में ट्रेन परिचालन को रद्द करने से पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए कई अन्य जोन में जाने वाली ट्रेनों को भी 30 जून तक रद्द कर दिया है।

मध्य रेलवे ने 26 जोड़ी ट्रेनों को किया रद्द
रेलवे ने ट्वीट कर रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। साथ ही मध्य रेलवे ने 26 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने यह फैसला कोरोना की दूसरी लहर के कारण कई राज्यों व शहरों में लगे प्रतिबंध के चलते लिया है। महामारी के कारण रेलवे ने लंबे रूट की ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया है। पश्चिम रेलवे ने भी आठ जोड़ी ट्रेनों को अगली सूचना तक रद्द कर दिया है। रद्द की गई यह आठ जोड़ी ट्रेनें राजस्थान, गुजरात और नई दिल्ली के बीच चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 से 16 मई 2021 तक रद्द की गईं ट्रेनें -
• ट्रेन नंबर 02627- तिरुचिल्लापल्ली-त्रिवेंद्रम डेली स्पेशल 
• ट्रेन नंबर 02628 -त्रिवेंद्रम- तिरुचिल्लापल्ली डेली स्पेशल
• ट्रेन नंबर 06341-गुरुवायूर-त्रिवेंद्रम डेली स्पेशल
• ट्रेन नंबर 06342 त्रिवेंद्रम-गुरुवायूर, डेली स्पेशल  
• ट्रेन नंबर 06327- पुनालूर-गुरुवायूर, डेली स्पेशल
• ट्रेन नंबर 06328 गुरुवायूर-पुनालूर डेली स्पेशल
• ट्रेन नंबर 06607-कुन्नूर-कोयंबटूर डेली स्पेशल
• ट्रेन नंबर 06608-कोयंबटूर-कुन्नूर डेली स्पेशल
• ट्रेन नंबर 06306 -कुन्नूर-एर्नाकुलम डेली स्पेशल
• ट्रेन नंबर 06305-एर्नाकुलम-कुन्नूर डेली स्पेशल 
• ट्रेन नंबर 06308 – कुन्नूर-अलप्पुझा डेली स्पेशल 
• ट्रेन नंबर 06307-अलप्पुझा-कुन्नूर डेली स्पेशल 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें