फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का बढ़ता संक्रमण: कर्नाटक में 49,058 नए मामले, 328 मरीजों की मौत

Fri, 07 May 2021 02:05 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन
कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49,058 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 17,90,104 हो गई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 328 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 17,212 हो गई।

बंगलूरू शहरी क्षेत्र में ही संक्रमण के 23,706 नए मामले सामने आए जबकि 139 मरीजों ने दम तोड़ दिया। विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में 5,17,075 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में आज 18,943 लोग ठीक हुए और अब तक 12,55,797 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में बृहस्पतिवार 1,64,441 नमूनों की जांच की गई। अब तक 2.65 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें