फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: 24 घंटे में मिले 934 नए संक्रमित, येदियुरप्पा बोले- लॉकडाउन नहीं चाहते तो मानें गाइडलाइन

Mon, 15 Mar 2021 05:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू 
विज्ञापन
कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा - फोटो : pti
विज्ञापन
कर्नाटक में भी एक बार पुन: कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को राज्य में 934 नए कोरोना मरीज मिले, जो बीते 65 दिनों के सर्वाधिक हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य की जनता से अपील की कि यदि वह लॉकडाउन नहीं चाहती है तो कोरोना गाइड लाइन का पालन कर सहयोग करे। 
विज्ञापन

बंगलुरू में बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा 628 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य में रविवार को कुल 934 संक्रमित मिले, जबकि इससे पहले 8 जनवरी को 970 केस मिले थे। यानी 65 दिनों बाद राज्य में संक्रमण की वही स्थिति बन गई है। मुख्यमंत्री ने हालात की समीक्षा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें कुछ सख्त कदमों पर विचार किया जा सकता है। 



 

देश में 85 दिन बाद एक दिन में मरीजों की सर्वाधिक संख्या
देश में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे।

विज्ञापन

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
मध्यप्रदेश में 743 नए मामले
मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 743 नए मामले आने के साथ ही प्रदेश में वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,68,594 पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस वायरस से दो और व्यक्तियों की मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 3,887 हो गई है। मध्यप्रदेश में 2,59,967 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं और 4,740 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 263 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 139 और जबलपुर में 45 नए मामले आए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें