फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन से भारत आए छह लोगों में मिला नया स्ट्रेन, जानिए कहां-कहां सामने आए मामले?

Tue, 29 Dec 2020 09:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
new Corona strain - फोटो : iStock
विज्ञापन

ब्रिटेन से भारत लौटे छह लोगों के नमूनों में सार्स-सीओवी2 का नया स्वरूप (स्ट्रेन) पाया गया है। देशभर में ब्रिटेन से आने वाले अब तक 20 से ज्यादा लोग ऐसे मिल चुके हैं, जिनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि अभी तक इनमें से सिर्फ छह लोगों में नया स्ट्रेन होने की बात पुष्ट हुई है। बताया जा रहा है कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से 33 हजार से ज्यादा यात्री आए हैं, यही चिंता की बात हो सकती है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि बेंगलुरु स्थित निमहांस यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज में हुई जांच में तीन, हैदराबाद के सेंटर फॉर सैल्यूलर एंड मॉलेक्यूलर बायोलॉजी में दो और एक शख्स पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में हुई जांच में नए स्ट्रेन से पीड़ित मिला है। इन सभी को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अभी तक देश के किन राज्यों में ब्रिटेन से लौटे लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं या फिर उनमें नया स्ट्रेन मिला है।

कहां-कहां मिले कोरोना संक्रमित

ब्रिटेन से हाल में दिल्ली लौटे यात्रियों के संपर्क में आए 10 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। तेलंगाना में ब्रिटेन से आए तीन लोगों में नए प्रकार के कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। आंध्र प्रदेश में भी ब्रिटेन से आई एक महिला कोरोना पीड़ित मिली है। मध्यप्रदेश के इंदौर में ब्रिटेन से आए दो लोग संक्रमित मिले हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दंपती व उनका बच्चा कोरोना पीड़ित मिले हैं। तमिलनाडु में ब्रिटेन से लौटे एक व्यक्ति के नमूने में संक्रमण मिला है।

जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चलेगा कुल कितनों में नया स्ट्रेन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में विदेशों से आए उन सभी यात्रियों की ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ का निर्णय किया है जो नौ से 22 दिसंबर तक भारत पहुंचे हैं और कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। केंद्र सरकार यह कवायद इसलिए कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं ये लोग विषाणु के उस नए प्रकार से तो संक्रमित नहीं हैं जो हाल में ब्रिटेन में पाया गया है।
विज्ञापन

देश में सक्रिय रोगियों की संख्या घटी

देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या छह महीने बाद घटकर 2.7 लाख हो गई है। वहीं, संचयी संक्रमण दर अब 6.02 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी नए वायरस का एक मरीज
उधर, पाकिस्तान में भी ब्रिटेन से आए एक व्यक्ति ब्रिटेन में मिले वायरस से संक्रमित पाया गया है। नमूनों की जांच में तेजी से फैलने वाले इस वायरस स्ट्रेन के होने का पता चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें