महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल
- फोटो : पीटीआई
पुणे में कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने को लेकर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल व 40-50 पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन्होंने रविवार को राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर पुणे में प्रदर्शन किया था। इस मामले में विश्रामबाग पुलिस थाने में पाटिल व अन्य के खिलाफ केस दायर किया गया है।