फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTF Meeting : विशेषज्ञों ने जताई आशंका, कहा- गंभीर संक्रमण का खतरा नहीं, चार-पांच हफ्ते चुनौतीपूर्ण

Thu, 29 Dec 2022 06:07 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

विशेषज्ञों ने कहा, अभी तक देश में हालात काफी नियंत्रण में है, लेकिन बीते सप्ताह से दैनिक मामलों में थोड़ी  बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी अगले चार से पांच सप्ताह में चुनौतीपूर्ण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी अगले चार से पांच सप्ताह में चुनौतीपूर्ण बन सकती है। कोरोना संक्रमण को लेकर गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स के विशेषज्ञों ने यह आशंका जताई है। हालांकि, नई लहर आती भी है, तो मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम होगी, क्योंकि भारत में टीकाकरण बाकी देशों की तुलना में सबसे अधिक है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों ने कहा, अभी तक देश में हालात काफी नियंत्रण में है, लेकिन बीते सप्ताह से दैनिक मामलों में थोड़ी  बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, लोग मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूरी रखें, तो स्थिति नियंत्रण में ही रहेगी। 

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के अधिकारी ने कहा कि 2021 और 2022 में जनवरी से फरवरी के बीच संक्रमण में उछाल देखा गया था, जबकि इसकी शुरुआत नवंबर-दिसंबर में हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए हाल ही हुई बैठक में विशेषज्ञों ने कोविड सतर्कता नियमों को लेकर पुरानी रणनीति को ही आगे जारी रखने का फैसला किया है। ऐसे में जरूरी है कि संक्रमण को गंभीरता से लिया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड सतर्कता नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


यूपी में तैयारी : 2.60 लाख खुराक की मांग
प्रदेश में 2.60 लाख एहतियाती खुराकें भंडार में हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने ढाई लाख से अधिक और खुराक की मांग की है। 

स्थिति नियंत्रण में
188 संक्रमित मिले देश में बीते एक दिन में 3468 कुल सक्रिय मामले हैं। बैठक में शामिल एक अधिकारी ने  कहा, पूर्वी एशियाई देशों के बाद 30-35 दिनों में भारत में भी नई लहर आती है। यह एक प्रवृत्ति रही है। हाल में थाईलैंड, हांगकांग और सिंगापुर जैसे पूर्वी एशियाई देशों में संक्रमण बढ़ा है।

चीन से आने वालों पर बढ़ सकती है सख्ती
केंद्र सरकार नई लहर के खतरे को देखते हुए चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों के लिए अगले हफ्ते से ‘सुविधा फॉर्म’ भरने और 72 घंटे के भीतर की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट को अनिवार्य बना सकती है।

हवाईअड्डों पर दो दिन में 6 हजार यात्रियों की जांच, 39 मिले संक्रमित
सूत्रों ने बताया, दो दिनों में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर विदेशों से आए 6,000 यात्रियों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 39 संक्रमित मिले हैं।
-संक्रमितों के नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बृहस्पतिवार को हवाईअड्डों पर सतर्कता और तैयारियों का जायजा लेंगे।
-बुधवार को चेन्नई में दो और आगरा में अर्जेंटीना का एक पर्यटक संक्रमित मिला।

दो करोड़ खुराकें मुफ्त देगी सीरम
सीरम इंस्टीट्यूट ने खतरे को देखते हुए सरकार को कोविशील्ड टीके की दो करोड़ खुराकें मुफ्त में देने का प्रस्ताव दिया है। इनकी कीमत करीब 410 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें