फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को दी मात: गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को छुट्टी, 15 दिन अस्पताल में भर्ती रहे

Sun, 09 May 2021 07:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

नितिन पटेल को 24 अप्रैल को अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उन्होंने ट्वीट कर अस्पताल से छुट्टी देने की जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
nitin patel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने रविवार को बताया कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पटेल गत दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 24 अप्रैल को अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ऐंड रिचर्स सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे पटेल ने ट्वीट किया, ' यूएन मेहता अस्पताल में 15 दिनों तक इलाज कराने के बाद आज मुझे छुट्टी दे दी गई। ईश्वर और आप लोगों के आशीर्वाद से मैं तेजी से स्वस्थ हो रहा हूं।' उन्होंने शुभकामनाओं और प्रेम के लिए लोगों और अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें