फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट : गृह मंत्रालय का दावा- शिविरों में 75 लाख लोगों को दिया गया खाना

Mon, 06 Apr 2020 01:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन को देखते हुए पूरे देश में बनाए गए 19,460 विशेष खाद्य शिविरों में 75 लाख से ज्यादा लोगों को खाना दिया गया। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि ये खाद्य शिविर प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए 27,661 राहत शिविरों के अलावा हैं।

विज्ञापन


इन शिविरों में 12.5 लाख लोगों के ठहरने का इंतजाम है। उन्होंने कहा कि 23,924 शिविर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने खोले हैं, जबकि 3737 राहत शिविर गैर सरकारी संगठन चला रहे हैं। वहीं 9951 खाद्य शिविर राज्य सरकार और 9509 फूड कैंप एनजीओ चला रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें