फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बड़ी राहत: 203 दिनों बाद सबसे कम सक्रिय मामले, बीते 24 घंटे में 18833 मरीज हुए संक्रमित

Wed, 06 Oct 2021 09:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 18833 नए मामले सामने आए हैं और एक्टिव केस कम होकर सिर्फ 2,46,687 लाख रह गए हैं, जो कि 203 दिनों बाद सबसे कम है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 18833 नए मामले सामने आए हैं और एक्टिव केस कम होकर सिर्फ 2,46,687 लाख रह गए हैं, जो कि 203 दिनों बाद सबसे कम है।  हालांकि, मंगलवार का दिन भी राहत देने वाला ही रहा था। बीते 24 घंटे में कोरोना के 18,346 नए मामले दर्ज किए गए थे। यह आंकड़ा 209 दिनों में सबसे कम था। 

विज्ञापन


केरल में अभी भी स्थिति गंभीर
देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है। वहीं केरल के स्कूलों में एक नवंबर से कक्षाएं फिर से शुरू होने जा रही हैं। केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि स्कूलों को फिर से खोलने के लिए विस्तृत गाइडलाइंस 5 अक्तूबर को जारी की जाएगी।

गुजरात में स्कूली छात्रों सहित 26 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव
बता दें कि गुजरात में बीते पांच दिनों में पांच स्कूली छात्र सहित 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूरत नगर निगम के उपायुक्त ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में हमने नए मामले देखे क्योंकि जनता ने गणेश उत्सव के दौरान COVID के उचित व्यवहार का पालन नहीं किया। कुछ स्कूलों में भी परीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें