फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Cases India: कोरोना से राहत, दो हजार से नीचे पहुंची संक्रमितों की संख्या, 31 की मौत

Tue, 24 May 2022 09:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,675 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में पांच दिनों बाद आज एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,675 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 31 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई। बता दें कल यानी सोमवार के आंकड़ों में संक्रमित मरीजों की संख्या 2,022 थी और 46 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 1,635 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 14,841 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,24,490 लोगों की मौत हुई है।  

विज्ञापन


40 दिन बाद दिल्ली में सबसे कम कोरोना मरीज
दिल्ली में 40 दिन बाद सबसे कम कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटों में दैनिक संक्रमित रोगियों की संख्या 300 से कम मिली है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में 268 लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को  299 लोग संक्रमित मिले थे। 

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 208 नए मरीज
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 208 नए मरीज मिले जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,83,010 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि लगातार पांच दिनों से संक्रमण के कारण किसी भी मरीज ने दम नहीं तोड़ा है, लिहाजा मृतक संख्या 1,47,856 पर स्थिर है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 150 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें