फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टूटा दम: बीते 24 घंटों में 1500 से भी कम मामले, 31 लोगों की मौत, 1876 लोग हुए स्वस्थ

Wed, 30 Mar 2022 09:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,233 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 31 लोगों की मौत भी हुई और 1,876 लोग डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,233 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 31 लोगों की मौत भी हुई और 1,876 लोग डिस्चार्ज हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 14 हजार 704 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ ( 4,24,87,410) हो गई है।

  • कुल मामले: 4,30,23,215
  • सक्रिय मामले: 14,704
  • कुल रिकवरी: 4,24,87,410
  • कुल मौतें: 5,21,101
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,83,82,41,743

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 95 मामले  

विज्ञापन

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 95 नए मामले सामने आए और एक भी मौत नहीं हुई। राज्य में संक्रमण दर 0.45 फीसदी रह गई। वहीं दिल्ली में मंगलवार के आंकड़े के अनुसार 90 मामले दर्ज किए गए थे।

महाराष्ट्र में कोरोना के 103 नए मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 103 मामले सामने आए। राहत की बात यह रही कि इस दौरान एक भी मौत नहीं हुई। इस दौरान 107 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हो गए। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 960 पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 36 नए मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,057,915 हो गई है। शहर में बीते 24 घंटों में 26 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें