फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: नए वैरिएंट का फिलहाल असर नहीं, पिछले 24 घंटों में केवल 1054 मामले, 29 लोगों की मौत

Sun, 10 Apr 2022 10:25 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1054 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 96 कम है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के नए वैरिएंट XE का असर फिलहाल दिख नहीं रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए कोरोना के मामले फिलहाल कम आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1054 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 96 कम है। वहीं इस दौरान 29 लोगों की मौत भी हुई जो कि कल की तुलना में 64 कम है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1,258 लोग डिस्चार्ज भी हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल11,132 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.25 करोड़ से अधिक ( 4,25,02,454) हो गई है।

  • कुल मामले: 4,30,35,271
  • सक्रिय मामले: 11,132
  • कुल रिकवरी: 4,25,02,454
  • कुल मौतें: 5,21,685
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,85,70,71,655

शनिवार को देश में 1150 मामले आए थे, 83 की मौत

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी किए गए आंकड़े में देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1150 नए मामले सामने आए थे और 83 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि रविवार का आंकड़ा राहत देने वाला है। 

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 160 मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 160 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण की दर बढ़कर 1.55 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन


पांच राज्यों को चिट्ठी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, हरियाणा और मिजोरम सरकारों को चेतावनी दी कि वे अपनी सुरक्षा कम न करें। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पांच राज्यों को लिखे अपने पत्र में कहा कि, कुछ राज्यों का देश के रोजाना के नए कोविड मामलों में ‘योगदान’ बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें