फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में फिर 24 घंटे में 6 हजार पार हुए कोरोना के मरीज, 51 की मौत

Wed, 24 Feb 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एक दिन कोरोना संक्रमण में आई मामूली गिरावट के बाद मंगलवार को फिर मरीजों की संख्या 6 हजार के पार पहुंच गई। वहीं, बीते 24 घंटे में 51 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मुंबई में सोमवार को कोरोना संक्रमितों के मौत की संख्या शून्य थी। लेकिन मंगलवार को आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई और 643 नए संक्रमित मामले सामने आए।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में 6,218 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। जबकि 5,861 मरीज स्वस्थ हुए। इस तरह सूबे में सक्रिय मरीजों की संख्या 53,401 हो गई है। वहीं, 2,79,288 लोग होम क्वारंटीन और 2484 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार मुंबई महानगर क्षेत्र में 1250, नासिक मंडल में 692, पुणे मंडल में 1288, कोल्हापुर मंडल में 115, औरंगाबाद मंडल में 405, लातूर मंडल में 199, अकोला मंडल में 1392 और नागपुर मंडल में 877 सहित अन्य 85 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें