फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corbevax Booster Shot: आज से केंद्रों पर मिलेगा कोर्बेवैक्स टीका, दूसरी डोज के कितने माह बाद लगेगा, यहां जानें

Fri, 12 Aug 2022 04:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों ने कोवाक्सिन या कोविशील्ड टीके पूर्व में लगवाए हैं, उन्हें कॉर्बेवैक्स की खुराक बूस्टर टीकों के रूप में दी जा सकेगी। यह पहला मौका है, जब बूस्टर डोज के रूप में प्राथमिक टीकाकरण में दी गई टीके की खुराक को छोड़कर दूसरे टीके को मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन
Corbevax booster shot for Covaxin and Covishield beneficiaries - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्बेवैक्स टीका शुक्रवार से टीकाकरण केंद्रों पर भी उपलब्ध होगा। कोविन एप पर भी निजी व सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर इसकी उपलब्धता दिखने लगेगी। टीका निर्माता बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने बताया कि टीके की 10 करोड़ खुराकों की आपूर्ति केंद्र सरकार को कर दी गई है। कोर्बेवैक्स को भारत के पहले विषम लैंगिक कोरोना बूस्टर शॉट के रूप में 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाने की मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एनअीएजीआई की सिफारिश के बाद कोर्बेवैक्स के आपातकालीन उपयोग को भी मंजूरी दे दी है। निजी केंद्रों पर कोर्बेवैक्स की एक खुराक की कीमत 250 रुपये है।

विज्ञापन


दूसरी डोज के कितने महीने बाद बूस्टर के तौर पर लगेगा टीका
केंद्र सरकार ने कोविड की रोकथाम के लिए बॉयोलॉजिकल ई कंपनी द्वारा तैयार कॉर्बेवैक्स बूस्टर टीके को मंजूरी दे दी है। ये 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लगाए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जिन भी लोगों को कोरोना वैक्सीन- कोविशील्ड या कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगवाए छह महीने या 26 हफ्ते हो गए होंगे, वे लोग बूस्टर के तौर पर कोर्बेवैक्स लगवा सकेंगे।

यह पहला मौका है, जब बूस्टर डोज के रूप में प्राथमिक टीकाकरण में दी गई टीके की खुराक को छोड़कर दूसरे टीके को मंजूरी दी गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह मंजूरी टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप द्वारा हाल ही में की गई सिफारिशों के आधार पर दी है। कॉर्बेवैक्स को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोवेक्सिन या कोविशील्ड टीकों की दूसरी खुराक लगने की तारीख से छह महीने या 26 सप्ताह पूरा होने के बाद एक एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा। 
विज्ञापन


कॉर्बेवैक्स की खुराक लेने के लिए Co-WIN पोर्टल पर आवश्यक परिवर्तन किए जा रहे हैं। यह देश का पहला स्वदेशी रूप से विकसित आरबीडी प्रोटीन वैक्सीन है।अभी कॉर्बेवैक्स कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को टीका लगाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने 4 जून को कॉर्बेवैक्स को 18 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए एहतियाती खुराक के रूप में मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें