फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर विवाद: मुंबई पुलिस ने घटना से किया इनकार, कहा- महिला से नहीं हुई बदसलूकी

सार

मुंबई पुलिस ने वायरल वीडियो में महिला से कथित बदसलूकी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी एक पुरुष प्रदर्शनकारी को रोक रहा था और महिला अनजाने में बीच में आ गई। 

विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X / @DGPMaharashtra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एक वायरल वीडियो जिसमें कथित तौर पर एक सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी एक महिला के साथ विरोध प्रदर्शन के दौरान बदसलूकी करता दिख रहा है। उसकी गलत व्याख्या की जा रही है। पुलिस ने जोर देकर कहा कि वह एक पुरुष प्रदर्शनकारी को रोकने की कोशिश कर रहा था जब वह महिला अनजाने में बीच में आ गई।

कांग्रेस सांसद ने क्या कहा? 

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ की ओर से जारी वीडियो को ट्विटर पर साझा किए जाने के बाद यह राजनीतिक विवाद का कारण बन गया, वहीं एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने क्लिप में दिख रहे पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने क्या बताया? 
एक्स पर एक पोस्ट में, मुंबई पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके कर्मचारी के व्यवहार की अत्यंत गैरजिम्मेदार और गलत व्याख्या की जा रही है। शहर पुलिस ने बताया कि उक्त अधिकारी एक पुरुष प्रदर्शनकारी को पकड़े हुए था  दूसरी दिशा में देख रहा था, तभी "अनजाने में एक महिला प्रदर्शनकारी बीच में आ गई"।

पहले तथ्यों की पुष्टि करें

विज्ञापन

पुलिस ने कहा, 'एक प्रतिष्ठित व्यक्ति होने के नाते, आपसे यह अपेक्षा की जाती है कि वीडियो के आधार पर कोई निष्कर्ष निकालने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी तथ्यों की पुष्टि कर दी है।'

क्या है पूरा मामला? 
अभी तक इन आरोपों के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। छात्रों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दादर के शिवाजी पार्क मैदान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया, जिसमें कुछ युवक गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें