फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं को लेकर भिड़े दो समुदाय, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Sun, 17 Apr 2016 05:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर

सार

  • एक व्यक्ति ने किरोसिन छिड़क कर की आत्मदाह की कोशिश
  • चहारदीवारी के निर्माण की कोशिश पर तनाव बढ़ा, पुलिस मौके पर
  • कुएं को पाटकर चहारदीवारी करने की कार्रवाई पर भड़का गुस्सा
विज्ञापन
कुएं पर विवाद - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौकी हजियानी स्थित कुएं का विवाद एक बार फिर गर्मा गया है। कुएं को पाटकर वहां चहारदीवारी करने की कोशिश शुरू होने के बाद एक समुदाय ने विरोध शुरू किया तो दूसरे समुदाय के लोग भी सामने आ गए। इसके बाद यहां हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान एक समुदाय के व्यक्ति ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश। मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया।
विज्ञापन


इस दौरान कई घंटे तक यहां बवाल होता रहा। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने यहां पर निर्माण कार्य रुकवा दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलवा लिया गया। बवाल शुरू होते ही दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे। दुकानदार किसी अनहोनी की आशंका में थे और खुद ही दुकान बंद कर रहे थे। हालांकि दोपहर में मार्केट खुल गया था। फिलहाल मोहल्ले में तनाव बरकरार है। इसको देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय गेट स्थित चौकी हजियानी के पास स्थित कुएं का विवाद शनिवार फिर भड़क उठा। यहां स्थित मस्जिद के सामने कुएं के आसपास की जमीन पर अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से इसको वक्फ की जमीन बताते हुए चहारदीवारी कराने की कवायद शुरू की गई। इस पर मोहल्ले के दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि कुआं उनकी आस्था का प्रतीक है। यहां सालों से पूजा की जाती रही है। इसको बंद नहीं किया जा सकता, जबकि चहारदीवारी कराने वालों का कहना था कि यह वक्फ की जमीन है। यहां पर चहारदीवारी कराकर इसे सुरक्षित कराया जाएगा। इसे लेकर दोनों समुदायों के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान लोगों ने कोतवाली प्रभारी को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। बाद में सीओ सिटी आले हसन और एसडीएम सदर अरविंद कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस बीच मोहल्ले के कलुवा नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों पर उपेक्षा का आरोप लगाते खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। इस पर पुलिस ने तुरंत ही कलुवा से केरोसिन की बोतल छीन कर आत्मदाह की कोशिश से बचा लिया।
विज्ञापन

किसी को भी माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा

यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala bureau
हंगामे की सूचना मिलते ही डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी, एडीएम एमपी सिंह, एएसपी तारिक मोहम्मद कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए,जहां अफसरों ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझाबुझाकर शांत किया। डीएम ने यहां अल्पसंख्यक विभाग को फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। इसके बाद भी मुहल्ले में जबर्दस्त तनाव बना हुआ है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

'जिस जमीन पर कुआं बना हुआ है, वह वक्फ की संपत्ति है। इसकी चहारदीवारी कराई जा रही है, लेकिन दूसरे वर्ग के लोग विरोध कर रहे हैं। इसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। इस विवाद को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई जाएगी।'
- राकेश कुमार सिंह, डीएम

'पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुई है। विवाद को वार्ता के जरिए हल किया जाएगा, लेकिन किसी को भी माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। मौके पर कोई तनाव नहीं है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
- साधना गोस्वामी, एसपी

पहले भी उठ चुका है यह विवाद
चौकी हजियानी पर कुएं का विवाद पहले भी उठ चुका है। 2006 में भी इसी तरह का विवाद उठा था। उस वक्त भी दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे। उस वक्त मामला सुलटा लिया गया था। इसके बाद 2013 में भी यह विवाद गर्माया था। इसके बाद पिछले दिनों इस मुद्दे को लेकर चौकी हजियानी के लोगों ने इस स्थान को पूजा स्थल बताते हुए कब्जे की कोशिश करने के खिलाफ प्रदर्शन किया था, लेकिन शनिवार को अचानक एक बार फिर मामला गर्मा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें