फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Voter List: दिल्ली में भी वोटर लिस्ट पर विवाद गहराया, कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

Mon, 07 Jul 2025 08:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटने का विवाद दिल्ली में भी खड़ा हो गया है। दिल्ली कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा एक वर्ग विशेष और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के वोट कटवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसी कारण से सोच समझकर दिल्ली में झुग्गियां गिराई जा रही हैं जिससे वे दिल्ली के वोटर न रह जाएं।  

विज्ञापन


देवेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि केन्द्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का लगातार दुरुपयोग कर रही है। दिल्ली में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेन्सिव रिवीजन कराने का नया प्रोसेस चालू करके दिल्ली के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काटने की कोशिश की जा रही है। यादव ने कहा कि दिल्ली में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेन्सिव रिवीजन की कट ऑफ तारीख मार्च 2008 को नोटिफाई किया गया है। लेकिन सरकार ने यह नहीं बताया है कि यह तारीख किस आधार पर चुनी गई है। 

देवेंद्र यादव ने कहा कि अभी तक वोट बनाने के लिए नियम है कि आवेदक पिछले 6 महीने से उक्त पते पर रहता हो, जहां का वोट बनाना चाहता है। लेकिन नई प्रक्रिया में इस प्रकार के मतदाताओं का क्या होगा, यह नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को आधार कार्ड से लिंक करने के बाद आधार को भी पहचान का प्रूफ नहीं माना जा रहा है। ऐसे में लोगों के पास अपनी पहचान साबित करने के लिए कुछ नहीं होगा और उनका नाम सूची से कट जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें