फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में अजान को लेकर विवाद, केस दर्ज

Mon, 07 Oct 2019 05:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बेलीघाटा 33 पल्ली दुर्गापूजा पंडाल - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोलकाता में दुर्गा पूजा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोग दूसरे राज्य से मां दुर्गा के दर्शन करने आते हैं। लेकिन इस बार  यहां के दुर्गा पूजा में कुछ विवाद उभरकर सामने आ रहे हैं। दरअसल कोलकाता के बेलीघाटा 33 पल्ली दुर्गापूजा पंडाल में कथित तौर पर अजान की रिकॉर्डिंग बजने के बाद से हंगामा खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर लोगों के बीच बहस भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में एक वकील शांतनु सिन्हा ने इस मामले को लेकर केस दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन

 

हालांकि आयोजकों ने सफाई देते हुए कहा कि धार्मिक भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए यहां के पंडाल में मंदिर, मस्जिद और चर्च तीनों के धार्मिक धुनों को शामिल किया गया है। अजान के साथ-साथ मंत्रोच्चार और चर्च की घंटी के आवाज को भी शामिल किया गया। 

उधर, वकील शांतनु सिंघा ने कहा, 'कोई भी मुस्लिम हर 5 मिनट में 'अजान' की आवाज को लेकर उसकी प्रशंसा नहीं करेगा। यह पूरी तरह से राजनीतिक है। उन्होंने आगे कहा, मुझे बताइए कि पूजा पंडाल में अजान से सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने में कैसे मदद मिलेगी? मैंने व्यक्तिगत रूप से यह शिकायत दर्ज की है। अगर मस्जिद से गीता का पाठ किया जाता है तो मुझे दुख होगा। इसी तरह मुझे दुर्गा पूजा पंडाल में अजान से दुख है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें