रिजर्व बैँक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन की बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर विवाद छिड़ गया है।सर्टिफिकेट में उनके नाम के साथ डॉ.जुड़ा हुआ है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर शुक्रवार को आए रघुराम राजन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बर्थ सर्टिफिकेट भेंट करना चाहते थे। लेकिन रघुराम राजन के जन्म प्रमाण पत्र में कुछ आपत्तियों के चलते ऐसा नहीं हो सका।
भोपाल नगर निगम आयुक्त छवि भारद्वाज ने इस सर्टिफिकेट को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है।उन्होंने कहा, "नगर निगम अपनी तरफ से किसी को भी जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं कर सकता है जब तक कि कोई उसके लिए आवेदन न दे।"