संसद की पॉवरफुल लोकसेवा समिति की सदस्यता के लिए कांग्रेस ने टीडीपी के केसीएम रमेश को समर्थन किया है। भाजपा ने भूपेन्द्र यादव और जद(यू) के हरिवंश को उतारा है। विपक्षी दलों का समर्थन रमेश को है। 244 सदस्यीय सदन में भाजपा की गिनती 116 करीब बैठ रही है। देखना है बाजी कौन मारता है।
राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन के चुनाव पर वेंकैया नायडू लगातार हां में जवाब दे रहे हैं। दूसरी तरफ डिप्टी चेयरमैन के कमरे आदि में अपना दखल और उपयोग बढ़ा रहे हैं। डाइनिंग टेबल और बेड भी ताकि आराम किया जा सके। ऐसे में चुनाव के आसार कम। विपक्ष चुनाव चाहता है। सत्ता पक्ष यह पद।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शाह एनसीएसटी बिल, तीन तलाक़ बिल आदि पर संसद की मंज़ूरी चाहता हैं।
विजय गोयल अनंत कुमार लगातार विपक्ष से संपर्क में है। विपक्ष कुछ लेकर कुछ देने के फ्लोर प्रबंधन की रणनीति पर है। राज्यसभा में सत्ता पक्ष कमजोर है। 10 अगस्त तक ही संसद का मानसून सत्र है, लिहाजा, टसल, मसल, समझाइस और समझौता सब चलने के आसार हैं।