फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में युवा बनाम अनुभव की लड़ाई तेज...पार्टी फोरम से निकल सोशल मीडिया तक पहुंची

Sun, 02 Aug 2020 06:10 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया-राहुल गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस में अनुभवी बनाम युवा नेताओं की कलह अब खुलकर दिखने लगी है। कांग्रेस कार्यसमिति में हुई तीखी बहस के बाद अब दोनों खेमों के नेता सोशल मीडिया पर भी मुखर हो रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


तिवारी ने शनिवार को ट्वीट किया, भाजपा 2004 से 2014 तक सत्ता से 10 साल बाहर रही, लेकिन किसी ने भी पूर्व पीएम वाजपेयी या उनकी सरकार पर सवाल नहीं उठाया। लेकिन कांग्रेस में दुर्भाग्य से कुछ ऐसे नेता हैं, जो भाजपा से मुकाबला करने के बजाय यूपीए सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। जिस समय पार्टी को एकजुट होना चाहिए, कुछ नेता बांटने का काम कर रहे हैं।


 

तू सितम कर ले, तेरी ताकत जहां तक है...

तिवारी के इस ट्वीट के कुछ देर बाद राहुल के करीबी राजीव साटव ने ट्वीट किया, मत पूछ मेरे सब्र की इंतहा कहां तक है, तू सितम कर ले, तेरी ताकत जहां तक है, वफा की उम्मीद जिन्हें होगी, उन्हें होगी, हमें तो देखना है कि तू जालिम कहां तक है। दरअसल, बृहस्पतिवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में साटव समेत राहुल के करीबी नेताओं ने पुराने नेताओं पर यूपीए-2 के दौरान खराब प्रशासन का आरोप लगाया था। वहीं, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल और पी चिदंबरम ने राहुल की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें