फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी: विधानसभा में बवाल, स्पीकर ने कहा- बिना शर्त माफी मांगे कांग्रेस MLC

Tue, 03 Feb 2026 01:24 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक विधान परिषद में कांग्रेस एमएलसी द्वारा पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार को शुरू हुआ ये हंगामा मंगालावर दूसरे दिन भी बरकरार रहा। 
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधान परिषद में मंगलवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस एमएलसी नजीर अहमद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अपमानजनक टिप्पणियों के बाद ये हंगामा हुआ। आरोप है कि सोमवार को परिषद में चर्चा के दौरान, अहमद ने अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिससे हंगामा मच गया और विपक्षी भाजपा ने बिना शर्त माफी की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार को भी हंगामा जारी रहा, भाजपा के सदस्य सदन के वेल में घुस गए और अहमद के खिलाफ नारे लगाने लगे। अध्यक्ष बसवराज होरट्टी ने भी फैसला सुनाया कि अहमद को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस एमएलसी ने अपने बचाव में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि जब महात्मा गांधी को विश्व गुरु के रूप में पूजा जाता है, तो मोदी को विश्व गुरु कहना उन्हें आपत्तिजनक लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें