फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सीएम बनर्जी की लगी मिली होर्डिंग, लिखा- ममता को सीबीआई का डर दिखाकर रोक नहीं सकते

Sat, 20 Aug 2022 11:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में इस तरह के पोस्टर या होर्डिंग पहली बार नहीं लगाए गए हैं। इससे पहले कोलकाता के कईं इलाकों में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए थे। इनमें दावा किया गया था कि छह महीने में नई और सुधरी हुई तृणमूल कांग्रेस सभी के सामने आएगी।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री जेल की हवा खा रहे हैं, जबकि तृणमूल के दूसरे बाहुबली और बीरभूम तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पशु तस्करी मामले में सीबीआई हिरासत में हैं। इस बीच तृणमूल का एक नया होर्डिंग सामने आया है। न्यू मार्केट क्षेत्र में लगे इस होर्डिंग में मख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो के साथ लिखा गया है कि 'सीबीआई का डर दिखाकर ममता को रोक नहीं सकते।' इस होर्डिंग में मुख्यमंत्री के साथ ही तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी और कोलकाता के मेयर और मंत्री फिरहाद हकीम तस्वीर देखी जा सकती है। साथ ही  इस होर्डिंग में राज्यसभा सांसद दोला सेन और मदन मित्र भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


सिसोदिया पर कार्रवाई के बाद पारा गरम
दरअसल, सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर शुक्रवार को छापेमारी की थी। इसके साथ ही कुछ नौकरशाहों-व्यापारियों से जुड़े 31 ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। इस मामले में विपक्ष ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। वहीं, ममता बनर्जी भी पहले ही केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाती रहती हैं।  

सिसोदिया ने भी लगाए आरोप
इसके बाद मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सीबीआई-ईडी का डर दिखाती है। ईडी-सीबीआई के दम पर उन्होंने कई सरकारें गिराई हैं। दो-चार दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल ही होगा।
विज्ञापन


पहले भी लगे मिले थे पोस्टर
इससे पहले कोलकाता के कईं इलाकों में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए थे। इनमें दावा किया गया था कि छह महीने में नई और सुधरी हुई तृणमूल कांग्रेस सभी के सामने आएगी। पोस्टर दक्षिण कोलकाता के हाजरा और कालीघाट इलाके में लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें