फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में हुई ऑनर किलिंग में एक करोड़ की दी गई थी सुपारी, आईएसआई से भी जुड़े हो सकते हैं तार

Tue, 18 Sep 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को तेलंगाना में 23 वर्षीय इंजीनियर प्रणय कुमार की कुल्हाड़ी मार कर दी गई थी। प्रणय उस वक्त अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल से बाहर ला रहे थे। मामले में पुलिस ने हत्यारे समेत सात लोगों को बिहार में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस हत्या के लिए गैंग ने एक करोड़ रुपये की सुपारी ली थी। माना जा रहा है कि गैंक के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी हैं। गैंग को 18 लाख रुपये मिल चुके थे। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि हत्यारा वही व्यक्ति है जिसे 2003 में गुजरात के मंत्री हरेन पंड्या की हत्या मे अपराधी घोषित किया गया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था। 
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद घटना ने देश में फैला दी थी सनसनी

बीते शुक्रवार को तेलंगाना के नालगोंडा स्थित एक अस्पताल में अपनी गर्भवती पत्नी अमृता वार्षिणी की जांच करवा कर प्रणय अस्पताल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान वहां आए एक व्यक्ति ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में प्रणय की मौत हो गई थी। पूरी घटना अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सरेआम हत्या के इस वीडियो ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। 

अमृता ने लगाया था पिता व चाचा पर आरोप

मामले में अमृता ने अपने पिता मारुति राव और चाचा श्रवण राव पर हत्या का आरोप लगाया था। अमृता ने बताया था कि प्रणय दूसरी जाति के थे, इसलिए अमृता के घरवाले इस शादी का विरोध कर रहे थे। अमृता के इस बयान के बाद पुलिस ने मारुति राव और चाचा श्रवण को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मारुति राव रियल स्टेट व्यवसायी हैं और क्षेत्र में काफी प्रभावशाली व्यक्ति के तौर पर उनकी पहचान है। 

पुलिस भी यह अनुमान लगा रही है कि प्रणय के अनुसूचित जाति के होने के कारण अमृता के पिता ने ही हत्या की साजिश रची होगी। अमृता ने कहा, हम लोगों को डर तो लगता था कि हम पर हमला हो सकता है, इसलिए हम लोग कुछ दिन छिप कर भी रहे। लेकिन इस तरह की घटना का अंदाजा कतई नहीं था।

जनवरी में हुई थी शादी

प्रणय और अमृता ने शादी जनवरी में माता-पिता की इजजात के बगैर की थी। दोनों की मुलाकात स्कूल में हुई थी जो कॉलेज तक पहुंचते-पहुंचते प्यार में बदल गई थी। शादी के बाद मई में प्रणय के माता-पिता ने दोनों के लिए एक स्वागत समारोह का आयोजन किया था। सोशल मीडिया पर शेयर हुई समारोह की तस्वीरों से मारुति राव काफी अपमानित महसूस करने लगे थे। 
विज्ञापन

क्षेत्रीय नेताओं से भी की जा रही है पूछताछ

अमृता के मुताबिक उनके पिता ने इन पर गर्भपात करने का भी दबाव बनाया था। अमृता ने पुलिस को दिए अपने बयान में अपने पिता की संपत्ति की जांच करने के लिए भी लिखा है। अमृता के मुताबिक मारुति के कई राजनेताओं से संबंध हैँ, उन्होंने कई नेताओं से मिलकर प्रणय, प्रणय के परिवार और मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। मामले में कई क्षेत्रीय नेताओं से भी पूछताछ की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें